Jhunjhunu Update
झुंझुनूं का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क

राजस्थान दिवस पर नेपाल के उपराष्ट्रपति व विधानसभा अध्यक्ष ने किया डॉ. डीएन तुलस्यान का सम्मान

जयपुर शहर में जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में हुआ सम्मान

- Advertisement -

0 914

झुंझुनूं। राजस्थान स्थापना दिवस 2024 पर जयपुर शहर में जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धांत को वैश्विक स्तर पर नैतिक समर्थन पर महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानंद झा एवं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के कर कमलों द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक संस्कारित क्षेत्र में क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. डीएन तुलस्यान ट्रस्टी श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, सीएमडी माई झुंझुनूं डॉट कॉम एवं ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एवं मास मीडिया फैडरेशन को समरसता रतन अवार्ड, अभिनंदन पत्र, मैडल, साफा, शॉल, स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमांडू नेपाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन समारोह में भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्नउत्थान हो, भारत पुन: वैदिक कालीन जगत गुरु के आसन पर पदस्थापित हो, भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रों का नैतिक समर्थन की आशा में प्रेरित अभियान, अयोध्या में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय हो, श्री विवेक रामा स्वामी भारतीय उद्योगपति अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र संघ का नेतृत्व मिले पर विचार प्रस्तुतीकरण किया गया। समारोह में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों विभिन्न राष्ट्रों के प्रतिनिधि सम्मिलित थे।

समारोह शुभारंभ से पूर्व समरसता कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में डॉ. डीएन तुलस्यान के साथ सीकर से सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. संतोष भगेरिया सहित अन्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समाजवादी स्वतंत्रता सैनानी 99 वर्षीय पं. रामकिशन शर्मा पूर्व सांसद ने सभी प्रतिभाओं को आशीर्वाद प्रदान किया। स्वागत भाषण संयोजक महावीरप्रसाद टोरडी द्वारा 7300 दिवसीय कार्य योजना जी-22 समरसता सोशल मिशन यात्रा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट वेस्ट फर्म काठमांडू नेपाल ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट रामावतार चौधरी ने किया।