Jhunjhunu Update
झुंझुनूं का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क

लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू, कांग्रेस के बड़े नेता रंधावा, डोटासरा, जूली, चांदना झुंझुनूं आएंगे

कांग्रेस कार्यालय में 6 फरवरी को लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

- Advertisement -

0 34

झुंझुनूं। लोकसभा चुनावों की सरगर्मी अब नजर आने लगी है। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एआईसीसी के निर्देशानुसार प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में झुंझुनूं लोकसभा का “लोकसभावार कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम” छह फरवरी 2024 को ए-1 रीको झुंझुनूं स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होगा।

जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने बताया कि राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, लोकसभा पर्यवेक्षक हिंडौली विधायक अशोक चांदना व मुंडावर विधायक ललित यादव, समन्वयक डॉ. खानू खां बुधवाली, जिला प्रभारी रामसिंह कस्वां लोकसभावार कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए होने जा रहे इस कार्यक्रम में पीसीसी संभागीय प्रभारी, लोकसभा समन्वयक व पर्यवेक्षक, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी सहित झुंझुनूं लोकसभा के सांसद प्रत्याशी, विधायक अथवा विधायक प्रत्याशी, लोकसभा क्षेत्र के एआईसीसी पीसीसी पदाधिकारी व सदस्य, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी, अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल व इंटक, समस्त प्रकोष्ठ, प्रधान, जिला परिषद् सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, कांग्रेस समर्थित सरपंच, ब्लॉक कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, नगर निकायों के अध्यक्ष व पार्षद एवं समस्त कांग्रेस जन शामिल होंगे।

भाजपा की गांव चलो अभियान को लेकर बैठक

मंडावा की सिंघासन हवेली में बैठक को संबाेधित करते हुए भाजपा नेता।

मंडावा। भाजपा की ओर से 4 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले गांव चलो अभियान को लेकर शनिवार को सिंघासन हवेली में पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडावा विधानसभा के आठ मंडल अध्यक्षों सहित जिला पदाधिकारी और पार्टी के कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। कार्य्रकम की अध्यक्षता अभियान के मंडावा विधानसभा संयोजक प्यारेलाल ढूकिया ने की।

इस अवसर पर संयोजक प्यारेलाल ढूकिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा, मंडावा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हनुमानप्रसाद नेमीवाल व संदीप शर्मा ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की अलग अलग जिम्मेदारी दी। संयोजक प्यारेलाल ढूकिया ने अभियान को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक बूथ पर संयोजक और प्रभारी की नियुक्त कर गांव और वार्डों में स्थित मंदिरों की सूची तैयार करना, जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों से मिलना है। पार्टी के कार्यकर्ता गांव—गांव, ढाणी—ढाणी में पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं का जन-जन तक प्रचार प्रसार कर जानकारी देना है।

इस अवसर पर मंडावा विधानसभा के बिरमी मंडल अध्यक्ष देशराज, नूआं मंडल अध्यक्ष इन्द्राज ढाका, सुधीर चौमाल मलसीसर, जगमेन्द्र घायल टांईं, मोहनलाल सैनी मंडावा, सीताराम मौर्य, महावी मील भोजासर, अकरम नागौरी, संजयपरिहार, विजेन्द्र सैनी, सुशील कुमार टांईं, सुमेरसिंह, कैलाश शर्मा, संदीप परिहार, बबलू महर्षि, प्यारेलाल फरडोलिया, ज्ञानचंद कुमावत, कमलेश कुमार, महेंद्र सिंह सोलंकी, महेश पंवार, नारायण प्रसाद, सत्यनारायण शर्मा, रिद्धकरण नाई, बाबूलाल सैनी सहित अनेक पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।