Jhunjhunu Update
झुंझुनूं का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क

पश्चिम बंगल में त्रिणमूल नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ यौन शोषण का मामला, भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

- Advertisement -

0 34

झुंझुनूं। पश्चिम बंगाल के संदेशखली में त्रिणमूल नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ किए गए यौन शोषण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के नेतृत्व में महामाहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकर को बर्खास्त करने की मांग रखते हुए कहा है कि त्रिणमूल कांग्रेस के नेता शाह जहां शेख और उसके साथियों द्वारा संदेशखली क्षेत्र की भोली भाली और मजबूर महिलाओं के साथ लंबे समय से यौन शोषण व अत्यचार कर अपराध किया है।

इतना ही नहीं शाहजहां शेख ने वहां की निरीह और मासूम जनता की संपत्तियों पर अवैध कब्जों का भी कृत्य किया है और उस पर कार्यवाही के लिए जब प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम गई तब भी इस व्यक्ति के लोगों ने उन पर आक्रमण किया। यह कार्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर हुआ है। पश्चिम बंगाल में त्रिणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा निरीह जनता पर अत्याचार की इस तरह की अनेक घटनाएं निरंतर की जा रही है। पश्चिम बंगाल की इस घटना से देश की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, चनाना सरपंच चरण सिंह, धर्मवीर अड़ावता, पूर्व सरपंच अर्जुन महला, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, दिलीप सैनी, विजय शंकर जोशी, रवि लांबा, पार्षद बुधराम सैनी, चंद्रप्रकाश शुक्ला, विजय कुमार सैनी, प्रमोद जानूं, ताराचंद सैनी, विकास पुरोहित, जगदीश गोस्वामी, रामनिवास सैनी, सुमेर कड़वासरा, लीलाधर पुरोहित, विजय चावला, अब्दुल मजीद अब्बासी, ख्यालीराम कुमावत, कपिल सोनी, सावित्री सैनी, मंजू चौहान, ममता शर्मा, गायत्री पुजारी, सुशील सिकलीगर, हनुमान सिंह महला, विजय बाजला, सरोज सोनी, मधु मुरारका, रतन लाल शर्मा, रूपा चनानिया, देविका सेन, विनोद कंवर शेखावत, भारती भार्गव, विनोद चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।