Jhunjhunu Update
झुंझुनूं का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क

झुंझुनूं विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने प्रभारी लगाए, बूथ संरचना को मजबूत करने पर पूरा फोकस

विधानसभा में जीत के लिए बूथ संरचना को करें मजबूत- राजेंद्र नायक

- Advertisement -

0 174

झुंझुनूं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशन पर झुंझुनूं विधानसभा उप चुनाव को लेकर विधानसभा संगठन की विस्तृत जानकारी एव उसकी मजबूती को लेकर झुंझुनू प्रवास पर आए अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस राजेंद्र कुमार नायक ने सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित झुंझुनूं विधानसभा पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने इस बैठक बोलते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना जल का समझौता कर झुंझुनूं जिले को बड़ा तोहफा दिया है। मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा में जीत के लिए प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर तक की संरचना को मज़बूत करें। उन्होंने विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों से अकेले में वार्ता कर संगठन की पूर्ण जानकारी ली। जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने विधानसभा की संगठन संरचना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडलों में बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की संरचना धरातल पर पूर्ण है। जिनका फिर से सत्यापन ज़िला पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक एक वरिष्ठ पदाधिकारी को प्रभारी लगाया गया है।

बैठक से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी के नेतृत्व में राजेंद्र कुमार नायक का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. राजेश बाबल, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, राकेश शर्मा, सुनील लांबा, बगड़ मंडल अध्यक्ष गोविंद सिह राठौड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, सुलताना मंडल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, सूरजगढ़ मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, महेश जीनगर, हरीश गोयल, गोविंद सारवान, रवि लांबा, आशुसिंह शेखावत, विकास पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र छावसरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधानसभा उप चुनाव को लेकर गहलोत, गोदारा, बगड़ी व वर्मा प्रभारी नियुक्त
आगामी विधानसभा उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने झुंझुनूं जिले के प्रभारी मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजस्थान सरकार अविनाश गहलोत, खाद्य सुरक्षा एव नागरिक आपूर्ति मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी एव धोद विधायक गोरधन वर्मा को झुंझुनूं विधानसभा के उप चुनाव में प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। आपको बता दें कि मंत्री सुमित गोदारा एव विधायक गोरधन वर्मा के पास पूर्व में झुंझुनूं जिले के संगठन प्रभारी का दायित्व रह चुका है। वे झुंझुनूं की राजनीतिक स्थिति व कार्यकर्ताओं से भली भांति परिचित हैं। जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत व प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी भी लंबे समय से झुंझुनूं जिले से जुड़े हुए हैं।