Jhunjhunu Update
झुंझुनूं का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क

आरक्षण को लेकर देश में भ्रांतियां फैलाई गई, जबकि पीएम ने कहा था आरक्षण को आंच नहीं आने देंगे : नायक

एससी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष व रिटायर्ड आईएएस राजेंद्र नायक झुंझुनूं दौरे पर रहे

- Advertisement -

0 153

झुंझुनूं। राजस्थान के एससी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष व रिटायर्ड आईएएस राजेंद्र नायक एक दिन के दौरे पर झुंझुनूं आए। सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी के नेतृत्व में राजेंद्र नायक का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने झुंझुनूं में प्रस्तावित उप चुनावों को लेकर भाजपा नेताओं से चर्चा करते हुए कहा कि हमें हर बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करना है। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजेंद्र नायक ने कहा कि कुछ लोगों ने लोकसभा चुनावों में भ्रांति फैलाई कि भाजपा आरक्षण खत्म कर देगी। संविधान को खतरा है। लेकिन जब पीएम मोदी खुद बोल चुके है कि आरक्षण को कोई आंच नहीं देंगे। तो शेष कुछ कहने के लिए नहीं बचता। उन्होंने कहा कि एससी समाज पिछड़ा हुआ समाज है। उन्हें तो यह भी नहीं पता कि संविधान क्या होता है। फिर भी आरक्षण और संविधान के नाम पर उन्हें डराया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झुंझुनूं ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार काम कर रही है। चुनावों के वक्त राजस्थान के लोगों से जो वादे किए थे। उनमें से 45 प्रतिशत वादे सरकार ने पूरे कर दिए है। झुंझुनूं में भी यमुना का पानी जल्द आएगा और लोगों को पीने के पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर महेश जीनगर समेत अन्य मौजूद थे।

जीतेंगे झुंझुनूं का उप चुनाव : श्रवण सिंह बगड़ी

श्रवणसिंह बागड़ी, प्रदेश महामंत्री भाजपा

आगामी विधानसभा उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व की और से झुंझुनूं के प्रभारी बनाए गए प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने दावा किया है कि झुंझुनूं उप चुनावों में भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को विशेष रणनीति बनाने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि भाजपा ऐसा संगठन है। जिसका बूथ से लेकर जिला स्तर तक का पदाधिकारी पूरे साल सक्रिय रहता है। राजनीति के साथ-साथ सेवा का काम भी भाजपा करती है। फिलहाल भी भाजपा के कार्यकर्ता सरकार और सरकार की योजनाओं से हर व्यक्ति को कैसे लाभ मिले। इसके लिए घर—घर जाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि रही चुनावों की बात तो ना केवल झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र, बल्कि पूरे राजस्थान की जनता को विश्वास है कि भाजपा ही उनके सपनों को पूरा कर सकती है। चुनावों से पहले भाजपा ने जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे। उनमें से 50 फीसदी वादों को पूरा कर दिया है। इसी तरह झुंझुनूं तक यमुना का पानी पहुंचाने का वादा किया है। जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि उप चुनावों की पांचों सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा।

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने झुंझुनूं जिले के प्रभारी मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजस्थान सरकार अविनाश गहलोत, खाद्य सुरक्षा एव नागरिक आपूर्ति मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी एव धोद विधायक गोरधन वर्मा को झुंझुनूं विधानसभा के उप चुनाव में प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। आपको बता दें कि मंत्री सुमित गोदारा एव विधायक गोरधन वर्मा के पास पूर्व में झुंझुनूं जिले के संगठन प्रभारी का दायित्व रह चुका है। वे झुंझुनूं की राजनीतिक स्थिति व कार्यकर्ताओं से भली भांति परिचित हैं। जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत व प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी भी लंबे समय से झुंझुनूं जिले से जुड़े हुए हैं।