Jhunjhunu Update
झुंझुनूं का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क

कथावाचक ने दिया संदेश-समाज के अंतिम व्यक्ति को गले लगाना ही सच्चा राम राज्य लाना है

झुंझुनूं में पीरूसिंह सर्किल के पास दिनेशगिरी महाराज कर रहे हैं कथा का वाचन

- Advertisement -

0 64

झुंझुनूं। समाज के अंतिम व्यक्ति को गले लगाना सच्चा राम राज्य लाना है। यह कहना है बुधगिरी पीठाधीश्वर दिनेशगिरी महाराज का। वे पीरूसिंह सर्किल के पास स्थित जगन्नाथपुरी में श्रीराम कथा में पांचवें दिन प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि निषादराज केवल को गले लगाकर श्रीराम ने समाज को उचित दिशा दी। महाराज ने कहा कि यह दृष्टिकोण बदलना होगा कि रामजी अवतार लेकर आएंगे। धरती से पाप का भार उतार देंगे। जब सभी के जीवन में, विचारों में, हृदय में राम आएंगे। तभी राम राज्य की स्थापना होगी। महाराज ने धर्म स्थापना का साधन सत्संग बताया।

रामकथा का वाचन करते दिनेशगिरी महाराज।

उन्होंने कहा कि किसी सच्चे संत के आशीर्वाद का अर्थ है। जीवन में स्वाध्याय आए। वर्तमान समय में रामायण, गीता भागवत का सभी को दैनिक रूप से स्वाध्याय करना चाहिए। सभी रिश्ते नाते निभाते हुए सावधान रहना चाहिए कि जीवन में राम आए, पाप नहीं। मनुष्य जब संकल्प कर लेता है तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। वह मनुष्य ही है। जो समुद्र पार करता है। समुद्रतल की गहराई नापता है। चांद पर जाता है। इसलिए राम से प्रेम, रामभक्ति का संकल्प सबको कर राम राज्य की स्थापना में सबको सहयोग करना होगा। इस अवसर पर कथा यजमान परिवार से फतेहचंद, मोतीलाल, विनोद, महेंद्र, रतन, राजकुमार, ऋषिकुमार, प्रवीण, सुनिल, शशिकांत, मोहन मोरवाल, एडवोकेट महेश शर्मा, शिवचरण पुरोहित, शरद शर्मा, अर्जुन वर्मा, मधुसुदन तुलस्यान, सुशील पचेरिया हैदराबाद, राजेश गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, संजय शुक्ला, दीपक शुक्ला, विद्या अग्रवाल आदि मौजूद थे।

पंचदेव मंदिर में बाबा गंगाराम मेला 28 अप्रेल को धूमधाम से मनाया जाएगा
झुंझुनूं। बाबा गंगाराम के पावन धाम श्री पंचदेव मंदिर झुंझुनूं में 28 अप्रेल को श्री बाबा गंगाराम मेला आशीर्वाद दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। उक्त समारोह में विराट भजन-संध्या, नृत्य-नाटिकाएं, स्वचालित मनमोहक धार्मिक झांकियां, दर्शन–पूजन एवं छप्पन भोग के कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में बाहर से प्रवासी श्रद्धालुगण एवं ख्यातिप्राप्त कलाकार यहां पधारेंगे। महोत्सव में शाम 4 बजे से विशाल भजन अमृत वर्षा होगी। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक नवीन जोशी कोलकाता, अमोल-शुभम बंधू कोलकाता सहित कई कलाकार संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। फूलों की विशेष सजावट करने के लिए बंगाल के कुशल कारीगरों को बुलाया गया है। इसके अलावा रेवाड़ी के कलाकार बिजली की आकर्षक स्वचालित झांकियां सजाएंगे। कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह 4 बजे महामंगला आरती से होगा। तत्पश्चात सुबह 8.30 बजे से सामूहिक संगीतमय बाबा गंगाराम अमृतवाणी का समवेत स्वर में पाठ श्री नवीन जोशी कोलकाता द्वारा किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।