Jhunjhunu Update
झुंझुनूं का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क

गोल्याणा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ से पहले महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

कथा का समापन 29 को होगा, इसी दिन संतों का किया जाएगा सम्मान

- Advertisement -

0 323

खिरोड़। भृगुऋषि गौशाला समिति गोल्याणा लोहार्गल धाम की ओर से गांव गोल्याणा भृगुऋषि गौशाला में शुक्रवार से गौ हितार्थ श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ पर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा चिराना के गणेश मंदिर से शुरू हुई। कलश यात्रा में सैंकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी। वहीं भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। कलश यात्रा का मार्ग पर भक्तों की ओर से पुष्पवर्षा के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया। कलश यात्रा चंद्रमादास महाराज पालवास, महंत योगीदास महाराज, रामनारायण दास महाराज, अमरदास महाराज, महंत मनोहरदास महाराज, बलरामदास महाराज, गोविंददास महाराज, शंकरदास महाराज के सानिध्य में गोल्याणा के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी।

इस मौके पर हेमंतदास महाराज ने रामकथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि भगवान की विशेषत्तम कृपा को हर कोई सहन नहीं कर सकता है। उच्च कोटी का भक्त ही सहना कर पाता है। जो विशेषत्तम कृपा को सहन कर लेता है। वहीं भक्त भगवान का दर्शन व भगवान की कृपा नित्य प्राप्त करता है। भगवान की प्राप्ति के लिए भक्ति के मार्ग से गुजरना ही पड़ता है। बिना भक्ति के भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता, गुरू, संतों, गाय, वृद्ध का हमें सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर चंद्रमादास महाराज ने गाय का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गाय में 36 कोटि देवता निवास करते हैं। जिस घर में गाय का वास होता है। वहां सुख शांति रहती है। कथा के मुख्य यजमान चौथमल जांगिड़ रहे। कथा के दौरान रविंद्रसिंह, शिवराज सिंह, मनजीत, कृष्ण सिंह, हरिंद्रसिंह, रणवीर सिंह, आकाश आदि भक्तों ने श्रद्धालुओं की सेवा की।

साधु संतों का किया सम्मान
कार्यक्रम में आए हुए साधु संतों का महंत योगीदास महाराज ने सम्मान किया गया। इस मौके पर महंत योगीदास महाराज ने चंद्रमादास महाराज पालवास, रामनारायण दास महाराज, अमरदास महाराज, महंत मनोहरदास महाराज, बलरामदास महाराज, गोविंददास महाराज, शंकरदास महाराज का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर सवा दो से शाम पांच बजे तक है। उन्होंने कहा कि गौहितार्थ की जा रही इस रामकथा को सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भक्तों से पहुंचने की अपील की है।

संत समागम 29 को
महंत योगीदास महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय कथा का समापन 29 जून को होगा। 29 जून को सुबह सवा दस बजे गौशाला में संत समागम का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम में आने वाले साधु संतों का सम्मान भी किया जाएगा।