Jhunjhunu Update
झुंझुनूं का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क

बिसाऊ नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन हारून खत्री से मांगी फिरौती, गैंगस्टर बोले-हमसे दोस्ती कर लो, वरना आपके साथ रहने वाले भड़वे मरवा देंगे

बिसाऊ पुलिस थाने में गैंगस्टर संपत नेहरा व रोहित गोदारा के खिलाफ दर्ज करवाया केस

- Advertisement -

0 78
हारून खत्री, पूर्व पालिकाध्यक्ष बिसाऊ

बिसाऊ। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के करीबी हारून खत्री से फिरौती मांगी गई है। यह फिरौती लॉरेंस विश्नोई, संपत्त नेहरा और रोहित गोदारा के नाम से मांगी गई है। इस मामले में हारून खत्री ने बिसाऊ थाने में रिपोर्ट दी है कि वे ज्यादातर समय मुंबई में रहते है। लेकिन जब भी बिसाऊ कस्बे में आते है तो रोहित गोदारा नाम का व्यक्ति उनके मोबाइल नंबर पर इंटरनेट नंबर व मोबाइल नंबरों से रात को कॉल कर रूपयों की फिरौती मांगता है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है। साथ ही लॉरेंस विश्नोई के गुर्गे भी उसे फोन करते है। वहीं संपत्त नेहरा भी धमकी देता है। हारून खत्री में अपनी रिपोर्ट में धमकी देने वाले करीब 16 नंबरों की डिटेल भी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसमें बीकानेर जिले के लूणकरणसर के कपूरीसर निवासी रोहित गोदारा तथा चूरू जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कलोदी निवासी संपत नेहरा सहित एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एसपी देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि हारून खत्री ने उन्हें फोन पर जानकारी दी थी। जिसके बाद उनका मामला दर्ज किया गया है। जब हारून खत्री मुंबई थे। तब भी उन्हें धमकी मिली थी। तो एक मामला उन्होंने मुंबई में भी दर्ज करवा रखा है। टीमें लगा दी है। पड़ताल की जा रही है। वहीं हारून खत्री को भी सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। जल्द ही मामले का राजफाश कर देंगे। हारून खत्री से फिरौती मांगने की खबर के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस ने बढ़ाई हारून खत्री की सुरक्षा

लॉरेंस गैंग द्वारा रंगदारी के लिए धमकी देने का मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई ने हारून खत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही इस प्रकरण का खुलासा करने के लिए एटीएस की मदद ली जा रही है। एसपी का कहना है कि पूर्व चेयरमैन ने फोन कर इसकी जानकारी दी थी। इसलिए बिसाऊ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है। बहुत जल्द  मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।