Jhunjhunu Update
झुंझुनूं का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क

राममय हुआ झुंझुनूं : महिलाओं ने कलश यात्रा और युवाओं ने निकाली बाइक रैली

अखंड रामायण पाठ सहित कई धार्मिक कार्यक्रमाें का हुआ आयोजन

- Advertisement -

0 27

झुंझुनूं।  अयोध्या में सोमवार को भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में झुंझुनूं शहर राममय हो गया है। दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों की सजावट की है। रविवार को शहर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हुए। युवाओं ने बगड़ रोड स्थित गणेश मंदिर से भगवा बाइक रैली निकाली तो अखंड रामायण पाठ से पहले श्याम मंदिर से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।

बाइक रैली निकालते युवा।

आनंदोत्सव कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कमलचंद सैनी व प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान के प्रदेश महामंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि गणेश मंदिर से रवाना हुई भगवा बाइक रैली में करीब 200 युवा शामिल हुए। रैली सेठ मोतीलाल स्टेडियम पहुंची। शहर के विभिन्न स्थानों पर रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान की प्रदेश महामंत्री सरोज श्योराण, राष्ट्रीय सैनी महासभा के संरक्षक जगदीश सैनी, जिलाध्यक्ष अजय सैनी, दिनेश इंदौरिया, संजय, विक्रम सैनी, बजरंग लाल, रामावतार सैनी, रतनलाल शर्मा, गजानंद लालपुरिया, अशोक हलकारा, आशुतोष स्वामी आदि मौजूद थे।
इधर, अखिल भारतीय निंबार्क पीठाधीश्वर काठिया बाबा के सानिध्य में खेतान मोहल्ला स्थित श्याम मंदिर से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम संयोजक महेश बसावतिया ने बताया कि सांसद नरेंद्र खीचड़, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, मधुसूदन मालानी व डॉ. मनोज सिंह ने पूजा के बाद कलश यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंड्रेला रोड स्थित बिड़दीचंद कुएं पर पहुंची। जहां अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। इस दौरान विपिन रूंगटा, पंकज भिंडा, नरेश जोशी, विनोद शर्मा, शंभू शर्मा, प्रभु, गुट्टू पुजारी, अनिल गाडिया, मनोज मोदी, हर्षित टेलर, योगेश गुप्ता, दिनेश मोरवाल, ओमप्रकाश शर्मा, गोपाल दास, ब्रज बल्लभ दास, मनीशंकर सहल, श्याम सुंदर शर्मा, विनोद पारीक आदि मौजूद थे।
खेमी शक्ति मंदिर परिसर में ट्रस्टी रमाकांत टीबड़ा के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। ट्रस्ट के सचिव श्यामसुंदर टीबड़ा ने बताया कि संजय टीबड़ा के संयोजन में रामायण पाठ शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि सोमवार को 108 यजमानों द्वारा मूल रामायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आचार्य विशाल हरित के सानिध्य में वेद्य विद्यालय के बच्चे शामिल होंेग। इसके बाद प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
न्यू कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। हनुमान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान बच्चों ने झांकियां सजाई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को मंदिर परिसर में ही बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा। इस दौरान विजय कुमावत, सुधीर चाहर, मनोज कुंडलवाल, गुमान शेखावत, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, सांवरमल सोनी, नरेंद्र कुमावत आदि मौजूद थे।