Jhunjhunu Update
झुंझुनूं का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क

5वीं-8वीं का परीक्षा परिणाम जारी; आठवीं में 8वें व पांचवीं में 29वें स्थान पर रहा झुंझुनूं

जिले का 8वीं बोर्ड का परिणाम 97.02% व 5वीं का परिणाम 95.28 फीसदी रहा

- Advertisement -

0 764

झुंझुनूं । प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता परीक्षा 8वीं बोर्ड व प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन 5वीं बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार को जारी कर दिए गए। 8वीं बोर्ड की परीक्षा में जिला प्रदेश में 8वें तथा 5वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 29वें पायदान पर रहा। डाइट के प्रधानाचार्य अमीलाल मूंड ने बताया कि जिले का 8वीं बोर्ड का परिणाम 97.02 फीसदी तथा 5वीं बोर्ड का परिणाम 95.28 फीसदी रहा है। आठवीं बाेर्ड परीक्षा में जिले के 31352 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 30418 पास हुए हैं। इसी प्रकार 5वीं बाेर्ड में शामिल 31985 में से 30408 विद्यार्थी पास हुए हैं।

10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की तरह इन परीक्षाओं में भी छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है। आठवीं बाेर्ड में 96.75 फीसदी छात्र अाैर 97.33 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। इसी प्रकार पांचवीं बाेर्ड परीक्षा में 94.99 प्रतिशत छात्र अाैर 95.60 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई। उन्होंने बताया कि 8वीं कक्षा में 453 विद्यार्थी सप्लीमेंट्री से पास हुए है। इनमें 305 छात्र व 148 छात्राएं है। जबकि 5वीं कक्षा में 735 विद्यार्थी सप्लीमेंट्री से पास हुए है। इनमें 455 छात्र व 280 छात्राएं शामिल है।

जिले के 1256 विद्यार्थियों का परिणाम रोका
प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता परीक्षा 8वीं व प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन 5वीं परीक्षा के परिणाम जारी हो गए, लेकिन जिले के 1256 छात्र-छात्राओं का परिणाम रोक दिया है। डाइट के अनुसार सत्रांक नहीं भरने वालों का परिणाम रोका गया है। इन्हें सत्रांक भरने का एक मौका और दिया जा सकता है। परिणाम के अनुसार 8वीं कक्षा में 481 विद्यार्थियों का परिणाम रोका है। इनमें 240 छात्र व 241 छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार 5वीं कक्षा में 775 विद्यार्थियों का परिणाम रोका है। इनमें 397 छात्र व 375 छात्राएं शामिल है।

1188 छात्र-छात्राओं को देनी होगी पूरक परीक्षा
आठवीं व पांचवीं की परीक्षा में ई ग्रेड प्राप्त करने वाले जिले के 1188 छात्र-छात्राओं को पूरक परीक्षा देनी होगी। इनमें 8वीं कक्षा के 453 और 5वीं कक्षा के 735 विद्यार्थी शामिल है। डाइट के अनुसार 8वीं की परीक्षा में 12145 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड, 15580 ने बी ग्रेड, 2687 ने सी ग्रेड व 6 ने डी ग्रेड व 453 ने ई ग्रेड प्राप्त की है। इसी प्रकार 5वीं की परीक्षा में 17554 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड, 12148 ने बी ग्रेड, 773 ने सी ग्रेड व 735 ने ई ग्रेड प्राप्त की है। ई ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की पूरक परीक्षा जुलाई महीने में प्रस्तावित है।